Close Menu
UNIABHIMANYU
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UNIABHIMANYUUNIABHIMANYU
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Technology
    • Health
    • Travel
    • Business
    • Automotive
    • Law
    • Fashion
    • Real Estate
    • Lifestyle
    • Education
    UNIABHIMANYU
    Home - Blog - जिन्दगी क्या है? जानिए इसके कुछ महत्वपूर्ण और सुन्दर बाते || The best lifelessons 2.O
    Blog

    जिन्दगी क्या है? जानिए इसके कुछ महत्वपूर्ण और सुन्दर बाते || The best lifelessons 2.O

    By JoeDecember 17, 2023Updated:October 6, 20245 Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    जिन्दगी क्या है? जानिए इसके कुछ महत्वपूर्ण और सुन्दर बाते || The best lifelessons 2.O

    जिन्दगी जीना भी बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि लोगों के मन में सवालो का उथल-पुथल बहुत ज्यादा होता जा रहा है। आजकल लोगों के पास समस्या बहुत है पर समाधान ही नहीं है। लोगों के देखने और सोचने की क्षमता और तरीका ही बदल गया है। कहा जाता है कि आज की दुनिया में हर मोड़ पर कठिनाईयों का बोझ है। क्या सच में ऐसा है? जी! बिल्कुल नहीं, आपके सोच में कुछ नकारात्मक लोगों के बोले हुए बातों ने आपके सोच पर नकारात्मक प्रभाव डाल चुका है।

    आपके बहुत सारे सवालों का जवाब इस पोस्ट के माध्यम से आपको मिलेगा। जिंदगी के बारे में आपके जितने भी सवाल है जैसे – जिंदगी क्या है? जिंदगी को अच्छा कैसे बनाएं? जिंदगी में सबसे जरूरी क्या है? जिंदगी में सबसे अच्छी चीज क्या है? इस तरह के सभी सवालों का जवाब हमारे इस पोस्ट में आपको मिलेगा। Google Search Me

    Table of Contents

    • जिन्दगी क्या है?
      • जिन्दगी के हिस्से क्या-क्या होते हैं?
        • जिन्दगी को अच्छा कैसे बनाएं?
        • जिन्दगी में सबसे जरूरी क्या है?
        • जिंदगी में सबसे अच्छी चीज क्या है?

    जिन्दगी क्या है?

    जिन्दगी क्या है? जिन्दगी का असल मतलब बहुत विरोधाभास हो गया है। यह व्यक्ति पर व्यक्ति अलग होता है पर देखा जाए तो जिन्दगी एक लंबी और अनोखा सफर है जिसका शुरुआत जन्म से हो कर मृत्यु पर खत्म हो जाती है और इस अवधि में आपको कई सारे उतार-चढ़ाव को देखने को मिलता है साथ ही कई मोह-माया का सामना भी करना पड़ता है। यही जिंदगी का असल मतलब है। जिंदगी क्या है एक शब्द में कहे तो यह एक लंबी मोह-माया से भड़ा हुआ एक सफर है।

    उतार-चढ़ाव के लिए ही जिंदगी को इस संसार में जना गया है। बड़े-बड़े ग्रंथो के अनुसार भी जिंदगी का अर्थ यही बताया गया है। इसके कई सारे हिस्से हैं जैसे- जन्म, कर्म, सुख, दुःख और मृत्यु।

    जिन्दगी के हिस्से क्या-क्या होते हैं?

    इसके मुख्य तौर पाँच हिस्से होते हैं हालांकि अगर हम सारे हिस्से को जानने की कोशिश करे तो कई सारे को सकते हैं क्योंकि आप अपना दृष्टिकोण बदलते जाएगा तो इसके संख्या बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। लेकिन आम तौर पर कहा जाए तो बड़े-बुजूर्ग तथा कुछ ग्रंथो के अनुसार पाँच ही हिस्से होते हैं। ग्रंथो और बड़े-बुजूर्ग ने कहा है कि हर एक जिंदगी को पाँच तत्वों को मिलाकर बनाया गया है और साथ में इसके पाँच हिस्से भी होते हैं। चाहिए अब बात करते हैं इसके इन हिस्सो के बारे में।

    1. जन्म : हर एक जिंदगी की शुरुआत ही जन्म से ही शुरू होती है। जन्म होने के पश्चात हम इस कर्म भूमि पर आ जाते हैं जहां आपके पूरे जिंदगी को अंततः जीना है जब तक आपकी यह जीवन समाप्त नहीं हो जाती।
    2. कर्म: कर्म का मतलब काम, आपके कर्म आपके लिए बहुत मायने रखती है कि आपके आने वाला कल आपके लिए कैसा होगा। इस धरती को कर्म भूमि कहा गया है अर्थात आपको कर्म करना है तो अगर आपके कर्म अच्छे होंगे तो उसका फल भी अच्छा ही होगा और अगर बुरे होंगे तो बुरा ही मिलेगा।
    3. सुख: सुख का अनुभव हर किसी को चाहिए होता है और सुख का अर्थ हर व्यक्ति को मालूम है। सुख का मिलना और न मिलना आपके कर्मों पर तय किया जाता है। अच्छे कर्म करते रहो, सही तरीके से अपने काम को अंजाम दो, मेहनत करो तो आपके लिए हमेशा सुख का द्वार खुला है।
    4. दुःख: दुःख का आना भी आपके कर्मों के अनुसार ही होता है। अच्छे कर्म नहीं करने पर अर्थात गलत कर्मों के फल स्वरुप आपको दुःख का सामना करना पड़ता है। यह एक जिंदगी का हिस्सा है जिसके बिना आज तक कोई व्यक्ति इस कर्म भूमि पर नहीं रहा है। एक समय के लिए हर व्यक्ति को इसका सामना करना पड़ता है। अब जो अपने कर्मों के जल्द ही सुधार कर अर्थात अपने गलती को सुधार लेता है वह उतना ही जल्दी सुख को प्राप्त कर लेता है जो देर करता है उसे देर तक दुःख का सामना करना पड़ता है।
    5. मृत्यु: जो जन्म लिया है उसको मृत्यु जरूर ही प्राप्त होती है। यही प्राकृतिक का नियम है।

    जिन्दगी को अच्छा कैसे बनाएं?

    इसका कोई जनरल बेस्ड जबाव नहीं है। यह एक व्यक्तिगत चीजें हैं जिसके बारे में सिर्फ उसी को पता होगा जिस व्यक्ति के जीवन से संबंधित होगा। एक सफल व्यक्ति का कहना है कि आपको अपने कल से बेहतर आज को बनाना चाहिए और यह तब ही मुमकिन है जब आप अपने जीवन में चल रही बुरे पक्षों को अच्छे से देख पाओ उसे समझ सको और साथ ही में उसे जल्द से जल्द सुधार कर सके। आपको कुछ अच्छे लाइफ कोट के माध्यम से समझाते हैं।

    किसी ने कहा है “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है।” अर्थात आपको अपने ज्ञान को दिन प्रति दिन बढ़ते रहना है ताकि आप अपने जीवन के हर पराओ को आसानी से प्राप्त कर सके। किसी ने यह भी कहा है कि “एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।” अर्थात जिस काम को करो पूरे दिल तथा दिमाग से उसमें शामिल हो कर करो।

    जिन्दगी में सबसे जरूरी क्या है?

    सफलता सबसे जरूरी होता है हमारे जिन्दगी के लिए। एक सफल व्यक्ति बनाने के लिए सबसे जरूरी है आपको अपने आप को आज को बेहतर बनाना। समस्या सबको आती है कोई व्यक्ति समस्या से मुक्त या बंचित नहीं रह पाया है। लेकिन आपको अपने समस्याओं का समाधान करते रहना है उससे कुछ सीखते रहना है तथा अपने आपको सफलता की कुंजी को खोलने के लिए आगे बढ़ते रहना है। दूसरा सबसे ज्यादा जरूरी में आता है आपका प्यार, प्यार आपको जिंदगी के खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। प्यार बहुत महत्वपूर्ण होता है किसी भी व्यक्ति के लिए। प्यार हमारे लाइफ का एक महत्वपूर्ण रोल हो जाता है, यह आपको जीने का मकसद बताता है।

    जिंदगी में सबसे अच्छी चीज क्या है?

    जिन्दगी की सबसे अच्छी चीज है सत्य को सुनना तथा बोलना, सत्य को ही समझना और सबसे महत्वपूर्ण सत्य के साथ किसी रिश्ते को बनाना साथ ही साथ निभाना। सत्य ही वह चीज है जो न हो तो अच्छे और गहरे रिश्ते भी टूट जाते हैं। प्यार में धोखा भी झूठे लोग देते हैं जबकि हर कोई अगर सत्य की राह पर चले तो किसी का दिल नहीं टूटता। सभी लोग खुश रहते तो सत्य सबसे अच्छी चीज है।

    jindgi zindagi kise kahte hai कितना पैसा मुझे खुश कर देगा? जिंदगी का अर्थ क्या है जिंदगी का मतलब क्या है जिंदगी की परिभाषा जिंदगी को अच्छा कैसे बनाएं? जिंदगी में क्या जरूरी है जिंदगी में सबसे अच्छी चीज क्या है? जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है जिन्दगी जिन्दगी क्या है जिन्दगी में सबसे जरूरी क्या है? जीवन में पैसा कितना जरूरी है?
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Joe
    • Website

    Related Posts

    The Fascinating World of Betting: A Complete Guide

    January 26, 2025

    The role of tourism in a casino-based economy

    December 17, 2024

    Blog Se Paise Kaise Kamaye | ब्लॉग से कमाने का Best तरीका 2.O

    October 4, 2024

    तुरंत पैसा कैसे कमाए | तुरंत पैसा कमाने का सबसे बेहतरीन तरीका | Best Earning Tips 2.O

    October 3, 2024

    हमने खाया है धोखा Part-1 || Heart Touching Sad Story – [In Hindi] || Abhimanyu Kumar

    August 18, 2024

    Smartphone Tips For Hangs: इस 5 तरीके को अपनाओ, और अपने स्मार्टफोन को हैंग होने से बचाओ।। New Best Tips 2024

    August 16, 2024
    View 5 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Art
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Business
    • Education
    • Fashion
    • Food
    • Games
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Software
    • Technology
    • Travel
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    © 2025 Uniabhimanyu.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.