Poems About Self Love: खुद से प्यार करना दुनिया मे सबसे अनमोल है। प्यार का वह अनोखा भाव जब खुद के लिए ज्यादा हो जाता है तो उस इंसान का जीवन बहुत आसान हो जाता है। इस “Poems About Self Love” कविता में एक इंसान जो कि इस मतलबी दुनिया मे सताया हुआ है, और उसका दिल उससे बोल रहा है, “अब खुद से प्यार करने का फायदा कितना है यह समझ आया”। तो चलिए देखते हैं पूरी कविता को
Poems About Self Love:
एक दिन मेरा दिल मुझसे ही बोला, क्यूँ प्यारे! मैं हमेशा से तुझे देखा है, सब ने साथ छोड़ा सिर्फ तुमने ही खुद को संभाला है, यह दुनिया रंग बदलों है, यह बात हर बार तुम्हें सबने समझाया है, कितने मुश्किल से सीख पाया है, खुद से प्यार करने का ये हुनर।
चल जो हुआ बस अच्छा ही हुआ, तुम यू परेशान ना रहा कर, जिन्दगी में मुश्किलें तो आती है, पर एक दिन परेशानी भी दूर चली ही जाती है, क्या करोगे इस दुनिया से अच्छा नाता बना कर ही, मुस्किल वक़्त में तो सब साथ छोड़ ही जाती है, कितने मुश्किल से सीख पाया है, खुद से प्यार करने का ये हुनर।
दुनिया अपनी मस्ती में है, तुम्हें इस दुनिया का ठोकर खाते देखा है, क्या है प्यारे अब तू ही बता, सच में खुद से प्यार हो गया है, आज बहुत दिनों बाद ही तुम्हें हस्ते देखा, कितने मुश्किल से सीख पाया है, खुद से प्यार करने का ये हुनर।
प्रेरणा कहा से लाए हो तुम, क्योंकि तुम्हें आगे सही रास्तों पर बढ़ता देखा है, तुम्हें मेहनत और खुद पर विश्वास करते बस देखा है, यह स्वयं से प्यार है या दुनिया से सताये हुए हो, मैंने हर बार तुम्हें अकेले सबसे ही खुद को संभलते देखा है, कितने मुश्किल से सीख पाया है, खुद से प्यार करने का ये हुनर।
सारांश और अर्थ इस कविता (कितने मुश्किल से सीख पाया है, खुद से प्यार करने का ये हुनर) का
इस कविता यानी Poetry के माध्यम से लोगों को एक बहुत ही सुंदर भाव और भावनाएँ को दिखाया गया है, जिसमें खुद से प्यार करने के साथ-साथ दुनिया के मतलबी गुणों को भी दिखाया गया है। इस कविता में कवि कहते है – एक व्यक्ति है और उसका दिल उससे ही बोल रहा है कि उस व्यक्ति में क्या-क्या बदलाव आया है और उसका क्या फायदा है, साथ में उस व्यक्ति ने खुद से प्यार करना शुरू कैसे किया है उसकी पूरी जर्नी को बता रहा है। खुद से प्यार करना आसान नहीं होता है पर अगर खुद से प्यार हो जाए तो इसके फायदे बहुत है।
मैं लेखक अभिमन्यु कुमार, आपका सबका दिल से धन्यवाद करता हूँ।