Motivational quotes in hindi: सफल जीवन के लिए लोग अक्सर कठिनाईयों के कारण, अपने कार्य को आधे रास्ते में छोड़ कर और मेहनत करना ही बंद कर देते हैं। जिंदगी की कठिनाइयों से घबराने वाले लोग अक्सर असफल ही रह जाते हैं, कठिनाइयों का डट कर सामना करो, डरों नहीं। कुछ खास motivational quotes in hindi से समझते हैं जीवन के पहलू को और आपको प्रेरित करने की कोशिश करते हैं।

Motivational quotes in hindi:
Compare दूसरों से करोगे खुद को तो वही खड़े रह जाओगे, खुद से करोगे तो एक दिन पूरी दुनिया को अपने सामने झुकते पाओगे।
Abhimanyu Kumar
अर्थात: आज अक्सर आप खुद को दूसरे से तुलना करते हो, जबकि हर इंसान की ख़ासियत अलग अलग होती है। मान लिया जाए कि आप जिस व्यक्ति से खुद का तुलना कर रहो हो, पर वह व्यक्ति पहली ही उस क्षेत्र में साधारण है, ऐसी केस में आप भी साधारण या उससे थोड़ा ऊपर जाकर रुक जाओगे। दूसरे तरफ अगर कोई आपसे बहुत बेहतर है और वह व्यक्ति उस क्षेत्र में एक्सपर्ट हो, इस केस में आप हतोत्साहित हो सकते हो। लेकिन इस सबसे दूर अगर आप अपना तुलना खुद से करते रहते हो तो एक दिन आप बहुत बेहतरीन बन जाओगे।
जिंदगी एक लंबी दौर है, जीत तेज गति से नहीं, तेज और अटूट मानसिकता से होती है।
Abhimanyu Kumar
अगर दौर लंबी हो तो शुरुआत धीरे करो, पर अंत तेजी में करने की कोशिश करो।
Abhimanyu Kumar
अर्थात: आपने देखा होगा, कई लंबी दौर के रेस में एथलेटिक्स शुरुआत एक आवश्यक चल में ही दौरता है, लेकिन अंत में अपना पूरा क्षमता लगा कर भी जीत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करता है। उसी तरह ही जीवन के इस लंबी दौर में आपका शुरुआत सिर्फ ठीक-ठाक से भी हो, लेकिन सफलता के करीब पहुंच जाने पर आपको पूरा क्षमता का इस्तेमाल कर, आपको सफ़लता प्राप्त करने की कोशिश करना चाहिए।
धीरे-धीरे ही सही पर आगे बढ़ो तो सही, देखना रफ्तार आएगा पीछे-पीछे युही।
Abhimanyu Kumar
अर्थात: धीरे-धीरे ही सही आगे बढ़ने का भी बहुत फायदा है, क्योंकि धीरे धीरे जब आप सफलता के करीब पहुंच जाते हो तो आप खुदबखुद प्रेरित हो ही जाओगे अपने काम के प्रति, क्योंकि आज सफलता ही हर व्यक्ति का सबसे बड़ा प्रेरणा है।
लक्ष्यों को पूरा करने के लिए खुद को मिटा दो, पर मुश्किलें को देखकर लक्ष्य को मत मिटाओ।
Abhimanyu Kumar
कर्म ऐसा करो कि फल सुकून दे जाए।
Abhimanyu Kumar
अर्थात: जीवन में सफलता और सुकून के अलावा इंसान कुछ नहीं चाहता है। सुकून और खुशी से जीने के लिए हर व्यक्ति को सफ़लता चाहिए, उसके लिए आपको हर सम्भव प्रयास सफल होने के लिए करना चाहिए। अच्छे कर्म और अपने लक्ष्यों के प्रति अग्रसर रहो, एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहो, जीवन सुखमय कटेगी।
अगर सहारा लेकर आगे बढ़ोगें तो जल्दी नीचे गिर जाओगे, इसलिए अकेले आगे बढ़ो।
Abhimanyu Kumar
अर्थात: कलयुग के इस दुनिया को कौन नहीं समझा है। अगर कोई सहारा दे देता लेकिन अगर आपका अच्छा होते देखता है तो फिर हर सम्भव कोशिश किया जाता है आपको नीचे गिराने के लिए। सर्व प्रथम को आज कोई सहारा देने को तैयार ही नहीं होता है, इसलिए आपको सहारा का उम्मीद करना ही नहीं चाहिए, बल्कि खुद अकेले ही अपने आपको आगे बढ़ाना चाहिए।
दुःख को खुद पर हावी मत होने दो, खुश इतना रहो की दुख खुद ही अपना दूसरा ठिकाना ढूँढ ले।
Abhimanyu Kumar
झूठी दुनिया है साहब, उम्मीद दूसरों से नहीं सिर्फ खुद से रखो।
Abhimanyu Kumar
उम्मीद करते हैं आपको यह Motivational Quotes In Hindi पसंद आया हो। यह सभी Motivational Quotes In Hindi आज के इस मॉडर्न दुनिया को देखते हुए, जीवन पर आधारित है। Comments में अपना राय जरूरशेयर। मैं अभिमन्यु कुमार, आपका बहुत बहुत धन्यावाद!